जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात वाहन ने एक महिला को कुचल वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेज दिया है। घटना बीती रात की है।
बताया जा रहा है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह स्टेशन क्षेत्र में ही रहती थी। दुकानदारों से मांग कर खाती थी।
बागबेड़ा पुलिस मामले की जांच में लग गई है वाहन चालक की तलाश की जा रही है।








