---Advertisement---

गैंगस्टर प्रिंस खान के संपर्क में कई सफेदपोश,पत्रकार,लेनदेन चैटिंग रिकॉर्ड और बैंक खातों की विस्तृत जानकारी मिली, धनबाद एसएसपी का खुलासा

On: March 17, 2026 11:23 AM
---Advertisement---

धनबाद:कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के गैंग से मुठभेड़ के बाद धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिसमें सफेदपोशों और कई पत्रकारों में भी हड़कंप मच गया है।

एसएसपी ने आपराधिक नेटवर्क को लेकर पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए संवाददाता सम्मेलन में बताया कि जांच के दौरान कई तथाकथित “व्हाइट कॉलर” लोगों के इस अपराधी से जुड़े होने के पुख्ता सबूत मिले हैं. इनमें कुछ पत्रकार भी शामिल हैं. पुलिस को इन सबसे लेन-देन से जुड़े कई अहम साक्ष्य हाथ लगे हैं, जिनमें चैटिंग रिकॉर्ड और बैंक खातों की विस्तृत जानकारी शामिल है.

धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार के अनुसार करीब 60 बैंक खातों की सूची मिली है, जिनके माध्यम से पैसे के लेन-देन की बात सामने आई है. शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था और व्यवस्थित तरीके से काम कर रहा था. पुलिस को कुछ संदिग्ध लोगों की तस्वीरें भी मिली हैं, जो लगातार गैंग के संपर्क में थे.

उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले की गहन जांच की जो लगातार गैंग के सपर्क में थे.

उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि चाहे कोई भी हो, दोषी पाए जाने पर उसे बख्शा नहीं जाएगा और सभी को कानून के दायरे में लाया जाएगा.

गौरतलब है कि बीते सोमवार को धनबाद और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रिंस खान के गुर्गों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया था. इस दौरान हुई मुठभेड़ में तीन अपराधी घायल हो गए, उसके और तीन अपराधी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर अब पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है. पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए विशेष टीम लगातार छापेमारी और जांच में जुटी हुई है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now