---Advertisement---

VIDEO: गंगा नदी के बीच उड़ाई इफ्तार की दावत, चिकन बिरयानी खाकर हड्डियां नदी में फेंकी; 14 गिरफ्तार

On: March 17, 2026 4:58 PM
---Advertisement---

वाराणसी: उत्तरप्रदेश के वाराणसी से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां गंगा नदी के बीच इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद माहौल गरमा गया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना पंचगंगा घाट के पास थाना कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है। सोमवार शाम कुछ युवक नाव पर गंगा नदी के बीच पहुंचे और वहां इफ्तार पार्टी करते नजर आए। वायरल वीडियो में देखा गया कि लोग चिकन बिरयानी खाते हुए दिखाई दे रहे हैं और खाने के बाद बची हड्डियों को नदी में फेंक रहे हैं।

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, जिसके बाद लोगों में नाराजगी देखी गई। कई लोगों ने इसे धार्मिक आस्था से जोड़ते हुए आपत्ति जताई। खासकर गंगा नदी को पवित्र मानने वाले लोगों के बीच इस घटना को लेकर रोष देखने को मिला।

मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने सहित अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना में और कौन-कौन लोग शामिल थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now