---Advertisement---

पश्चिम बंगाल: चुनाव को लेकर भाजपा ने दूसरी लिस्ट की जारी, 111 देखें कौन कहां से

On: March 19, 2026 6:45 PM
---Advertisement---

पश्चिम बंगाल: भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए एक बार फिर ताल ठोकते हुए अपने प्रत्याशियों कीदूसरी सूची जारी कर दी है ।
.
पार्टी ने बिशुनपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार में बदलाव किया है. इसके अलावा जॉयपुर से एक ऐसे उम्मीदवार का भी नाम बीजेपी ने अपनी सूची में जारी किया जिसको बीजेपी समर्थन कर रही है.

पार्टी ने रूपा गांगुली को सोनारपुर साउथ से टिकट दिया है. बीजेपी ने बिष्णुपुर (SC) से अग्निश्वर नस्कर के नाम का ऐलान करने के बाद अब विस्वजीत खान को टिकट दिया है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री को मिला टिकट

पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रामाणिक को बीजेपी ने माथाभांगा (SC) से टिकट दिया है. पार्टी ने मेक्लिगंज से दधिराम रॉय, मदारीहाट से लक्ष्मण लिम्बु, धुपगुड़ी से नरेश चंद्र रॉय, मयनागुड़ी से कौशिक रॉय, जलपाईगुड़ी से अनंत देब अधिकारी,दार्जिलिंग से नोमन राय, इटाहार से सबिता बर्मन, फरक्का से सुनील चौधरी, जांगीपुर से चित्तो मुखर्जी, रानी नगर से राणा प्रताप सिंह रॉय को टिकट दिया है.

शुभेंदु अधिकारी के भाई को मिला टिकट

बीजेपी ने एगरा सीट से शुभेंदु अधिकारी के भाई दिब्येंदु अधिकारी को टिकट दिया. देशभर में चर्चा में आए संदेशखाली सीटे से पार्टी के उम्मीदवार सनत सरदार हैं. संदेशखाली आंदोलन से उभरी नेता रेखा पात्रा को हिंगलगंज से मैदान में उतारा गया है. बेहाला पश्चिम वेस्ट से पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंद्रनील खान को टिकट दिया गया है. रितेश तिवारी को काशीपुर बेलगाछिया से टिकट दिया गया है.

ममता बनर्जी बनाम शुभेंदु अधिकारी

बीजेपी ने पहली लिस्ट में 144 उम्मीदवार और दूसरी लिस्ट में 111 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया. 39 सीटों पर पार्टी की ओर से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान होना बाकी है. बंगाल चुनाव 2026 ममता बनर्जी बनाम शुभेंदु अधिकारी के इर्द-गिर्द रहने की संभावना है. बीजेपी ने नंदीग्राम और भवानीपुर से शुभेंदु अधिकारी को टिकट दिया है. सीएम ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगी.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बेंगलुरु एयरपोर्ट पार्किंग में ड्यूटी के दौरान मानगो गुरुद्वारा रोड के रोहित शुक्ला का निधन

असम विधानसभा चुनाव में जेएमएम की एंट्री! इतनी सीटों पर ‌लड़ने की योजना

अमेरिकी रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री के आवास के पास कुछ ड्रोन मंडराएं,ग्लोबल सिक्योरिटी अलर्ट

₹17000 तक सस्ती हुई चांदी, सोना भी फिसला; फटाफट चेक करें ताजा रेट

‘अमेरिका के लिए पाकिस्तान सबसे बड़ा परमाणु खतरा’, अमेरिकी इंटेलिजेंस चीफ तुलसी गबार्ड का बड़ा बयान

दुनिया की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर हमला, ईरान का पलटवार, कतर में दुनिया के सबसे बड़े LNG प्लांट पर मिसाइल अटैक, मुजतबा खामेनेई की धमकी- लारीजानी की हत्या का बदला लेंगे