---Advertisement---

श्री बंशीधर नगर: रामनवमी, सरहुल व ईद को लेकर शांति समिति की बैठक

On: March 19, 2026 9:42 PM
---Advertisement---

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): आगामी रामनवमी, सरहुल एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।

यह बैठक 20 अप्रैल (गुरुवार) को दोपहर 3:00 बजे नगर ऊंटारी थाना परिसर में होगी। बैठक में शांति समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, डीजे संचालकों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों से अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।

इस संबंध में थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्व-त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा आवश्यक दिशा-निर्देशों पर चर्चा के लिए यह बैठक आयोजित की जा रही है।

उन्होंने सभी संबंधित लोगों से समय पर उपस्थित होकर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है, ताकि सभी त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पहली बारिश में ही खुली नगर पंचायत की पोल, जलजमाव से जंगीपुर बस्ती टोला बना तालाब

पहले बड़े भाई के लिए मांगा था वोट, अब खुद बनेंगे दावेदार; भवनाथपुर की सियासत में नई पटकथा लिख रहे दीपक प्रताप देव

श्री बंशीधर की नगरी से प्रदेशभर में योग विस्तार का संकल्प, गांव-गांव तक पहुंचेगा योग अभियान

भवनाथपुर की राजनीति में बड़ा भूचाल: विधायक अनंत प्रताप देव से अलग हुए दीपक प्रताप देव, बोले- हेमंत सोरेन ही हमारे नेता

12 वर्ष पुराने हत्या के मामले में विशुनपुरा के तीन दोषियों को 10-10 वर्ष का कठोर कारावास

रमना के छह दोषियों को सात वर्ष पुराने हत्या मामले में उम्रकैद, अदालत ने 10-10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया