---Advertisement---

ईरान ने अमेरिका के सबसे महंगे लड़ाकू विमान f 35 पर निशाना साधा, इमरजेंसी लैंडिंग!

On: March 20, 2026 10:17 AM
---Advertisement---

ईरान: इजरायल अमेरिका और ईरान मिडिल ईस्ट जंग के बीच एक बड़ी खबर आ रही है जहां अमेरिका के सबसे महंगे लड़ाकू विमानों में से एफ 35 स्टील्थ फाइटर जेट पर ईरान ने निशाना साधा है जिसकी इमरजेंसी लैंडिंग की खबर है।

सूत्रों के हवाले से सीएनएन ने बताया है कि एक US F-35 लड़ाकू विमान ने मध्य पूर्व में एक US एयर बेस पर आपातकालीन लैंडिंग की है।
माना जा रहा है कि विमान पर ईरान की तरफ से हमला किया गया था। US सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने कहा है कि पांचवीं पीढ़ी का यह स्टेल्थ जेट ‘ईरान के ऊपर एक लड़ाकू मिशन पर था’ तभी उसे आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। हॉकिन्स ने कहा कि विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और इस घटना की जांच की जा रही है।

हॉकिन्स ने आगे कहा है कि ‘विमान सुरक्षित रूप से उतर गया है और पायलट की हालत स्थिर है। इस घटना की जांच चल रही है।’ यह पहली बार होगा जब ईरान ने फरवरी के आखिर में शुरू हुए इस युद्ध में किसी अमेरिकी लड़ाकू विमान को निशाना बनाया है वो भी एफ-35 स्टील्थ फाइटर जेट को जिसे दुनिया का सबसे एडवांस फाइटर जेट माना जाता है। इस संघर्ष में अमेरिका और इजरायल दोनों ही देश F-35 विमानों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस विमान की कीमत 100 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा है।
यह आपातकालीन लैंडिंग ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका के सीनियर अधिकारी ईरान के खिलाफ अपने अभियान में बड़ी सफलता मिलने का दावा लगातार कर रहे हैं। रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने गुरुवार सुबह कहा कि अमेरिका ‘निर्णायक रूप से जीत रहा है’ और ईरान की हवाई सुरक्षा ‘पूरी तरह से ध्वस्त’ हो चुकी है। लेकिन सवाल ये है कि अगर ईरान के एयर डिफेंस पूरी तरह से ध्वस्त हो गये हैं तो फिर उसने एफ-35 पर कैसे हमला किया? ऐसा पहली बार है जब ईरान ने किसी अमेरिकी एफ-35 स्टील्थ फाइटर जेट पर कामयाब हमला किया है।

एफ-35 स्टील्थ फाइटर जेट पर हमला होने का मतलब है कि ईरान के कुछ हिस्सों में अभी भी एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय हैं। आपको बता दें कि 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से इस इलाके में अलग-अलग घटनाओं में 13 अमेरिकी सैनिक मारे गये हैं और करीब 200 घायल हुए हैं। इससे पहले कुवैत में कुवैत एयर डिफेंस सिस्टम ने गलती से अमेरिका के तीन एफ-15 लड़ाकू विमानों को मार गिराया था।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड: और अब साहिबगंज सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा तफरी

झारखंड में निर्भया कांड जैसी दरिंदगी: दांत तोड़े, गुप्तांग में डाली लकड़ी…चारों ओर खून ही खून…, 12 वर्षीय बच्ची के साथ रेप के बाद निर्मम हत्या

हिंदुओं का पावन त्योहार रामनवमी,सुबह से बिजली विभाग का दुर्व्यवहार,परसुडीह बागबेड़ा में सुबह से आंख-मिचौली

रांची:पेट्रोल पंपों व सीएनजी स्टेशनों में लूटपाट के खिलाफ पेट्रोलियम डीलर एसो० ने खोला मोर्चा,मिली डीजीपी तदाशा मिश्रा,बोली…!

पलामू: संवेदनशील पलामू टाइगर रिजर्व और बूढ़ा पहाड़ के नक्सली मुख्य धारा में लौटने लगे, 40 बंदूकें बरामद

जमशेदपुर:रामनवमी को लेकर जिले में देखें ट्राफिक व्यवस्था में बदलाव, कब से कब तक