---Advertisement---

नगड़ा में धूमधाम से निकाली गई भव्य कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ वातावरण

On: March 20, 2026 5:38 PM
---Advertisement---

राजेश कुमार साव

नगड़ा: श्री रुद्र महायज्ञ पूजा समिति, नगड़ा के तत्वावधान में आयोजित भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत शिव मंदिर स्थित यज्ञ स्थल से विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ हुई। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अनीता देवी एवं पूर्व विधायक बैजनाथ राम ने छोटी कन्याओं को कलश प्रदान कर कलश यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। कलश यात्रा शिव मंदिर से प्रारंभ होकर महावीर मंदिर मार्ग होते हुए जर्री नदी तक पहुंची और वहां से पुनः यज्ञ स्थल लौटकर संपन्न हुई।

अनीता देवी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में कलश यात्रा आस्था, पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है, जो समाज को धर्म और संस्कारों से जोड़ती है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुष और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। अंत में आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now