---Advertisement---

जन वितरण प्रणाली की राशन दुकान से मिलेगा अब किरासन,पहले आओ पहले पाओ

On: March 20, 2026 6:52 PM
---Advertisement---

रांची:यूएस इजरायल व ईरान जंग के बीच एलपीजी गैसों की कमी और कीमतों में बढ़ोतरी के बीच जन वितरण प्रणाली की दुकानों से किरासन तेल देने का निर्णय लिया गया है।
यह सुविधा सभी प्रकार के कार्डधारियों को उपलब्ध होगी जिसमें लगभग 60 से ₹70 प्रति लीटर भुगतान करना होगा। इसके अलावा पहले आओ पहले पाओ सिद्धांत के आधार पर या वितरण होगा।
बिना बायोमेट्रिक सत्यापन मतलब ई केवाईसी के राशन और अन्य सुविधाएं नहीं मिलेगी।

इस निर्णय के तहत झारखंड में 972 हजार लीटर केरोसिन बांटा जाएगा. इसमें धनबाद को 72 हजार लीटर केरोसिन मिलेगा.

ऐसे में धनबाद सहित पूरे राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को खाना बनाने के लिए अब गैस की जगह स्टोव रखना होगा. सरकार प्राथमिकता के आधार पर ग्रामीण इलाकों में केरोसिन की आपूर्ति करेगी.
इस संबंध में पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालयय ने सभी राज्यों को आदेश जारी किया है. इसमें कहा गया है कि युद्ध के कारण विश्व स्तर पर पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति प्रभावित हुई है. खाना पकाने व रोशनी की व्यवस्था के लिए राज्यों को केरोसिन तेल की आपूर्ति की जाएगी. झारखंड सरकार ने हर जिले के लिए केरोसिन तेल का आवंटन तय किया है. इसके तहत धनबाद जिले में ग्रामीण इलाकों के लिए 48 हजार लीटर और शेष के लिए 24 हजार लीटर केरोसिन का आवंटन हुआ है.

केरोसिन का वितरण जनवितरण प्रणाली की दुकानों से किया जाएगा. यह केरोसिन सभी प्रकार के कार्डधारियों को मिलेगा. करीब 70 रुपये प्रति लीटर की दर से केरोसिन का वितरण किया जाएगा. पहले आओ और पहले पाओ की तर्ज पर वितरण होगा. धनबाद जिले में कुल 5,20,774 घरों को केरोसिन दिया जाना है. इसमें ग्रामीण इलाके में 3,15,198 कार्डधारी
इस संबंध में पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालयय ने सभी राज्यों को आदेश जारी किया है. इसमें कहा गया है कि युद्ध के कारण विश्व स्तर पर पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति प्रभावित हुई है. खाना पकाने व रोशनी की व्यवस्था के लिए राज्यों को केरोसिन तेल की आपूर्ति की जाएगी. झारखंड सरकार ने हर जिले के लिए केरोसिन तेल का आवंटन तय किया है. इसके तहत धनबाद जिले में ग्रामीण इलाकों के लिए 48 हजार लीटर और शेष के लिए 24 हजार लीटर केरोसिन का आवंटन हुआ है.

केरोसिन का वितरण जनवितरण प्रणाली की दुकानों से किया जाएगा. यह केरोसिन सभी प्रकार के कार्डधारियों को मिलेगा. करीब 70 रुपये प्रति लीटर की दर से केरोसिन का वितरण किया जाएगा. पहले आओ और पहले पाओ की तर्ज पर वितरण होगा. धनबाद जिले में कुल 5,20,774 घरों को केरोसिन दिया जाना है. इसमें ग्रामीण इलाके में 3,15,198 कार्डधारी शामिल हैं।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now