---Advertisement---

सीएम हेमंत के खिलाफ टिप्पणी पड़ी महंगी,पहले बुलडोजर से पूर्व मंत्री योगेंद्र साव घर ध्वस्त,अब कांग्रेस से सदस्यता निरस्त

On: March 20, 2026 9:05 PM
---Advertisement---

रांची: झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को सीएम हेमंत सोरेन और झारखंड में चल रही महागठबंधन सरकार के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करना महंगा पड़ गया है एक तो पहले ही उनका घर प्रशासन ने ध्‍वस्‍त कर दिया था। हजारीबाग के केरेडारी प्रखंड के जोरदाग गांव स्थित झुमरीटांड़ में उनका मकान तोड़ा गया था। अब कांग्रेस ने उन्‍हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

एनटीपीसी की सीबी कोल परियोजना विस्तार को लेकर शुक्रवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। केरेडारी प्रखंड के जोरदाग गांव स्थित झुमरीटांड़ में राज्य के पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव का आवास प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।

प्रशासन ने कहा है कि जिस भूमि पर आवास था, उसका अधिग्रहण परियोजना विस्तार के लिए पहले ही कर लिया गया था। जमीन के मुआवजे की राशि नियमानुसार संबंधित ट्रिब्यूनल में जमा करा दी गयी थी।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री को 3 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है। समिति के चेयरमैन डॉ रामेश्वर उरांव ने इस बाबत पत्र जारी किया है।

जारी पत्र में लिखा है कि समिति के संज्ञान में है कि आप लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से वर्तमान गठबंधन सरकार एवं उसके मुखिया मुख्यमंत्री के विरूद्ध आपत्तिजनक पोस्ट करते रहते हैं। कल भी आपने फेसबुक लाइव वीडियो के माध्यम से सरकार के विरूद्ध आपत्तिजनक बयान दिया है।

ज्ञात हो कि वर्तमान गठबंधन की सरकार में कांग्रेस पार्टी सम्मिलित है। आपके इस कृत्य से जहां एक ओर गठबंधन में असहजता उत्पन्न हुई है, वहीं कांग्रेस पार्टी की छवि भी धूमिल हुई है।

आपका यह कृत कांग्रेस पार्टी के अनुशासनात्मक नियम की धारा -04 (क) (ख) (ड) का उल्लंघन है। इसका साक्ष्य आपके द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया हुआ आपका वीडियो है।

अतः प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के निर्णय के आलोक में आपको कांग्रेस की सदस्यता से 3 वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now