---Advertisement---

मथुरा: मशहूर गौ रक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा को गौ तस्करों ने वाहन से कुचल कर मार डाला

On: March 21, 2026 8:22 AM
---Advertisement---

यूपी: मथुरा से एक दर्दनाक खबर आ रही है जहां ब्रज के मशहूर गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ “फरसा वाले बाबा” की गौ तस्करों ने वाहन से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी है। इसके बाद हड़कंप मच गया है

बताया जा रहा है कि बाबा गौ तस्करों का बाइक से पीछा कर रहे थे।इसी दौरान तस्करों ने उन्हें गाड़ी से कुचल दिया। इस घटना से गौरक्षकों के बीच भारी आक्रोश देखा जा रहा है और वह आरोपियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। बाबा की मौत से संत समाज में भी रोष है।

कहां की है घटना?
यह पूरी घटना कोसी कलां थाना इलाके की कोटवन चौकी क्षेत्र के नवीपुर गांव की बताई जा रही है, जहां सुबह तड़के करीब 4 बजे इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और शोक की लहर दौड़ गई है। मौके से एक आरोपी को पकड़ लिया गया है, जबकि तीन अन्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

हालही में राधा बल्लभ मंदिर के पुजारी की हुई थी हत्या
मथुरा-वृंदावन में साधु-संतों के खिलाफ अपराध के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हालही में बरसाना के राधा बल्लभ मंदिर के पुजारी मोहन दास उर्फ गूंगा बाबा पर भी हमला हुआ था, जिसमें उनकी मौत हो गई थी। अज्ञात हमलावरों ने उनके गले और पेट पर चाकू मार दिया था और मौके से फरार हो गए थे।

घटना का तब पता लगा, जब पुजारी को लोगों ने घायल अवस्था में देखा और उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। हालांकि उन्हें बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई। उनके निधन से मंदिर परिसर में खामोशी छा गई है।

मथुरा-वृंदावन जैसे क्षेत्र में आध्यात्म से जुड़े लोगों की हत्याओं से जनता में आक्रोश है। ये घटनाएं पुलिस पर भी सवाल खड़े करती हैं कि आखिर वह इस दिशा में क्या कदम उठा रही है, जिससे साधु-संन्यासियों के खिलाफ हो रहे अपराध रुक सकें। फिलहाल तो केवल सवाल हैं, जिनके जवाब मिलने में कितना वक्त लगेगा, ये तो संबधित अधिकारी ही बता सकते हैं।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now