---Advertisement---

लोहरदगा: पेड़ पर फंदे से झूलता मिला युवक का शव,मची सनसनी

On: March 21, 2026 11:57 AM
---Advertisement---

लोहरदगा: सदर थाना क्षेत्र के बाघा पतरा में एक युवक का शव पेड़ से झूलता मिलने से सनसनी मच गई है। लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सूचित किया। घटना शुक्रवार संध्या की बताई जा रही है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के मूंदो निवासी विनोद साहू के पुत्र सुनील साहू (25) के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि वे अपने घर में मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था। उसी काम को लेकर लोहरदगा गया था। शाम 7 बजे उसे सियाडीपा के पास बाईक में बैग लिए हुए देखा गया था।
मृतक के दो छोटे छोटे बच्चे हैं। किसी प्रकार मोबाइल बनाकर घर गृहस्थी चलाया करता था। पुलिस घटना की सभी बिंदुओं पर जांच करने में जुटी है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now