---Advertisement---

जमशेदपुर:ईद और चैत्र नवरात्रि के मौके पर भी छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप,मचा हाहाकार

On: March 21, 2026 3:05 PM
---Advertisement---

वज्रपात से ट्रांसफार्मर जला, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को भारी नुकसान, बकाया भुगतान कभी लोचा

जमशेदपुर: छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना से शुक्रवार से जलापूर्ति योजना से जलापूर्ति नहीं होने से 21 पंचायतों के निवासियों में हाहाकार मचा हुआ है। ईद और चैत्र नवरात्रि के मौके पर भी जलापूर्ति नहीं हुई जिससे लोगों को भारी परेशानी हुई है। इसका कारण यह बताया जा रहा है कि गुरुवार को वज्रपात के चलते टेल्को स्थित छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को भारी क्षति पहुंची है। 160 केवी का ट्रांसफार्मर जलने के साथ-साथ ट्रीटमेंट प्लांट में लगे 3 एसी, 55 इंच का एक टीवी, 3 मोटर, करीब छह लाख का इलेक्ट्रॉनिक मीटर व करीब 2.50 लाख का पीएलसी भी जल गये. वज्रपात से करीब 15 लाख का नुकसान हुआ है। जिसके कारण जलापूर्ति ठप हो गई है।

खबरों के मुताबिक जलापूर्ति योजना का संचालन करने वाली एजेंसी जेमिनी इंटरप्राइजेज के ठेकेदार अरुण कुमार का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर जल जाने से अगले 10-15 दिनों तक छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना से 21 पंचायतों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।

खबरों के मुताबिक छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना को संचालित करने वाली एजेंसी जेमिनी इंटरप्राइजेज ने बकाया राशि के भुगतान को लेकर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (जमशेदपुर प्रमंडल) के कार्यपालक अभियंता को 31 मार्च तक का अल्टीमेटम दे चुकी हैं.

gemini इंटरप्राइजेज के ठेकेदार का कहना है कि इस संदर्भ में सारी जानकारी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को दे दी गयी है।

बावजूद इसके विभाग की ओर से किसी तरह का सहयोग नहीं मिला।पहले से ही उनका 25 महीने का करीब 3.75 करोड़ रुपये बकाया है।

बहरहाल स्थिति में लोगों की यह परेशानी फिलहाल टलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। जब से यह योजना शुरू हुई है लोग खुश है लेकिन इस योजना के अनियमितता टाइम टेबल जगह-जगह लीकेज और और कथित ठेकेदार के बकाया को लेकर जलापूर्ति ठप होती रहती है। पिछले वर्षों में कई बार राजनीतिक नेताओं पंचायत प्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के प्रयास से बाधित जलापूर्ति शुरू होती रही है लेकिन इस बार ऐसा लगता है कि यह समस्या लंबा खींचेगी। तब तक क्षेत्र के लाखों परिवारों को जल के लिए हलकान रहना पड़ेगा।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

‘पत्नी नौकरानी नहीं, जीवनसाथी है, पति को भी घरेलू कामों में मदद करनी चाहिए’ : सुप्रीम कोर्ट

लातेहार में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 3 युवकों की मौत, महिला समेत 4 लोग घायल

VIDEO: ईद के दिन लश्कर-ए-तैयबा के हेडक्वार्टर में कमांडर बिलाल आरिफ सलाफी की हत्या, गोली मारी, फिर चाकू से गोद डाला

प्रकृति संरक्षण में आदिवासी समुदाय की अहम भूमिका : डीसी

रांची: सरहुल पर्व पर सरना स्थल पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, विधि-विधान से की पूजा; राज्यवासियों को दी शुभकामनाएं

दिनभर थकान और कमजोरी से रहते हैं परेशान, समझिए शरीर दे रहा है इस विटामिन की कमी का संकेत, वक्त रहते दूर कर लें, वरना…