India Tour of Ireland: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आयरलैंड दौरे के कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। टी-20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया जून 2026 में आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी।
सीरीज का पूरा कार्यक्रम
भारत और आयरलैंड क्रिकेट टीम के बीच दोनों मुकाबले बेलफास्ट में खेले जाएंगे
पहला टी-20 मैच: 26 जून 2026 (शुक्रवार)
दूसरा टी-20 मैच: 28 जून 2026 (रविवार)
भारतीय समयानुसार ये दोनों मुकाबले शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।
बेलफास्ट में होगी भिड़ंत
सीरीज के दोनों मैच बेलफास्ट में आयोजित किए जाएंगे। आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड अब तक शानदार रहा है और एक बार फिर टीम इंडिया उसी लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
हेड-टू-हेड में भारत का दबदबा
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत और आयरलैंड के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं। खास बात यह है कि इन सभी मैचों में भारतीय क्रिकेट टीम ने जीत हासिल की है। ऐसे में इस सीरीज में भी भारत को प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
दौरे से पहले अफगानिस्तान सीरीज
आयरलैंड रवाना होने से पहले भारत अपने घरेलू मैदान पर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की मेजबानी करेगा। यह सीरीज 6 जून से शुरू होगी, जिसमें 1 टेस्ट मैच और 3 वनडे मैच खेले जाएंगे। इस सीरीज के तुरंत बाद भारतीय टीम आयरलैंड के लिए रवाना हो जाएगी।
भारत इससे पहले 2018, 2022 और 2023 में भी आयरलैंड का दौरा कर चुका है, जहां टीम का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा था। अब देखना दिलचस्प होगा कि 2026 में भी भारतीय टीम अपना विजयी क्रम जारी रख पाती है या नहीं।














