---Advertisement---

48 घंटे में होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला तो पॉवर प्लांट्स पर करेंगे हमला, ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम

On: March 22, 2026 7:59 AM
---Advertisement---

वाॅशिंगटन/तेहरान: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव अब बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, जहां डोनाल्ड ट्रंप की एक सख्त चेतावनी ने हालात को और विस्फोटक बना दिया है। अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ती टकराव की स्थिति अब सीधे बड़े सैन्य टकराव की ओर बढ़ती नजर आ रही है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए साफ कर दिया है कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत और सुरक्षित तरीके से नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर बड़े हमले करेगा।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  ट्रुथ सोशल पर लिखा कि कार्रवाई की शुरुआत सबसे बड़े पावर प्लांट से की जाएगी। इस बयान से संकेत मिल रहा है कि अमेरिका अब सीधे ईरान के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की तैयारी में है।

इस अल्टीमेटम से कुछ ही घंटे पहले ईरान ने इजरायल के प्रमुख शहरों पर बड़ा मिसाइल हमला किया। हमले में डिमोना और अराद को निशाना बनाया गया, जिसमें 100 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। डिमोना वही शहर है, जहां इजरायल की सबसे अहम परमाणु सुविधा स्थित है, जिससे इस हमले की गंभीरता और बढ़ जाती है। ईरान ने इन हमलों को अपने नतांज परमाणु सुविधा पर हुए हमले का जवाब बताया है। नतांज में हाल ही में हुए हमले के बाद तेहरान पहले ही कड़े जवाब की चेतावनी दे चुका था।

पूरे संकट के केंद्र में होर्मुज जलडमरूमध्य आ गया है, जो वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की जीवनरेखा माना जाता है। दुनिया के लगभग 20 मिलियन बैरल प्रतिदिन तेल का परिवहन इसी रास्ते से होता है
ईरान द्वारा इसे नियंत्रित किए जाने के बाद कई देशों के जहाजों की आवाजाही बाधित हो गई हैइससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारी उथल-पुथल मच गई है और कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

‘अगर अमेरिका हम पर हमला करता है, तो मुंबई और दिल्ली पर बम गिराएंगे’, PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की गीदड़भभकी

‘पत्नी नौकरानी नहीं, जीवनसाथी है, पति को भी घरेलू कामों में मदद करनी चाहिए’ : सुप्रीम कोर्ट

VIDEO: ईद के दिन लश्कर-ए-तैयबा के हेडक्वार्टर में कमांडर बिलाल आरिफ सलाफी की हत्या, गोली मारी, फिर चाकू से गोद डाला

दिनभर थकान और कमजोरी से रहते हैं परेशान, समझिए शरीर दे रहा है इस विटामिन की कमी का संकेत, वक्त रहते दूर कर लें, वरना…

अमेरिका-इजरायल का ईरान के न्यूक्लियर प्लांट पर भीषण हमला, कई सेंट्रीफ्यूज तबाह

जमशेदपुर:ईद और चैत्र नवरात्रि के मौके पर भी छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप,मचा हाहाकार