---Advertisement---

सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट, सिल्वर 25 हजार रुपये हुआ सस्ता; जानें ताजा भाव

On: March 23, 2026 1:32 PM
---Advertisement---

Gold Silver Price Today: देश के सर्राफा बाजार में 24 मार्च को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार चौथे सप्ताह आई कमजोरी का सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ा है, जिससे निवेशकों और खरीदारों दोनों में हलचल तेज हो गई है।

सोमवार तड़के वैश्विक स्तर पर हाजिर सोने की कीमत में करीब 3 से 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद यह 4,400 डॉलर प्रति औंस के नीचे फिसल गया। वहीं, चांदी की कीमतों में भी इसी तरह की गिरावट देखने को मिली और यह लगभग 65 डॉलर प्रति औंस के आसपास आ गई।

इस वैश्विक दबाव का असर घरेलू वायदा बाजार पर भी साफ नजर आया। दोपहर 21.24 बजे सोने की कीमतों में करीब 10 हजार रुपए की गिरावट दर्ज की गई और यह गिरकर करीब 1,31,659 लाख रुपये/10 ग्राम के स्तर तक पहुंच गया। वहीं, चांदी करीब 25,000 रुपये/किलो टूटकर 2,05,630 लाख रुपये के स्तर पर आ गई।

मार्च महीने की बात करें तो अब तक सोना और चांदी दोनों में 12 से 17 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। यह गिरावट ऐसे समय में आई है जब वैश्विक स्तर पर आर्थिक और राजनीतिक अनिश्चितताएं बढ़ रही हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और नई चेतावनियों ने बाजार में अस्थिरता बढ़ा दी है। इसके साथ ही, महंगाई को लेकर चिंता बनी हुई है और प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं बाजार में तरलता बढ़ाने में संघर्ष कर रही हैं। डॉलर इंडेक्स भी 100 के आसपास स्थिर बना हुआ है, जिससे सोने-चांदी पर दबाव बढ़ा है।

जानकारों का कहना है कि निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपना रहे हैं और सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग में भी कुछ नरमी देखी जा रही है। आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय हालात और केंद्रीय बैंकों की नीतियां ही यह तय करेंगी कि सोना-चांदी की कीमतों में स्थिरता आएगी या गिरावट का दौर जारी रहेगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now