---Advertisement---

जमशेदपुर:बर्मामाइंस के लकड़ी गोदाम में लगी भीषण आग,त्वरित प्रयास से फायर ब्रिगेडों ने आग पर पाया काबू

On: March 24, 2026 9:39 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर :बर्मामाइंस स्थित मिल एंड गोदाम एरिया में मंगलवार तड़के एक लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लगने की खबर है।जिसके कारण अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।घटना सुबह करीब 4 बजे की है, जब वहां तैनात गार्ड की नजर धुएं और आग की लपटों पर पड़ी। गार्ड ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए मालिक को फोन कर सूचना दी।

यह गोदाम इम्तियाज़ खान का बताया जा रहा है।सूचना मिलते ही गोदाम से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी और काबू पाना मुश्किल हो रहा था। इसके बाद तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। मौके पर टाटा स्टील की फायर ब्रिगेड और झारखंड अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

बताया जा रहा है कि आग केवल लकड़ी के बोटों तक ही सीमित रही और गोदाम में मौजूद किसी भी मशीन को नुकसान नहीं पहुंचा। हालांकि, कुल नुकसान का आकलन अभी तक नहीं हो पाया है।

मौके पर मौजूद अनिकेत ने बताया कि यह पहली बार है जब उनके गोदाम में इस तरह की घटना हुई है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now