---Advertisement---

झारखंड में 10-15 प्रतिशत महंगी हो सकती है बिजली, आज नए टैरिफ की होगी घोषणा

On: March 25, 2026 9:29 AM
---Advertisement---

रांची: झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग (JSERC) वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आज यानी बुधवार को नए बिजली टैरिफ की घोषणा करेगा। माना जा रहा है कि आयोग बिजली वितरण कंपनी के प्रस्ताव पर पूरी तरह सहमति नहीं देगा और आम उपभोक्ताओं को राहत देते हुए सीमित बढ़ोतरी का फैसला ले सकता है।

दरअसल, झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने बिजली दरों में भारी बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा था। निगम ने शहरी क्षेत्रों में घरेलू बिजली दर को 6.85 रुपये से बढ़ाकर 10.30 रुपये प्रति यूनिट और ग्रामीण इलाकों में 6.70 रुपये से बढ़ाकर 10.20 रुपये प्रति यूनिट करने की मांग की थी। इसके अलावा फिक्स्ड चार्ज में भी इजाफे का सुझाव दिया गया था।

हालांकि, सूत्रों के मुताबिक आयोग इस प्रस्ताव को पूरी तरह स्वीकार करने के मूड में नहीं है। संभावना जताई जा रही है कि बिजली दरों में करीब 10 से 15 प्रतिशत तक की सीमित वृद्धि को ही मंजूरी दी जा सकती है, ताकि उपभोक्ताओं पर ज्यादा बोझ न पड़े। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू हो जाएंगी।

इस बीच आम लोगों के लिए राहत की खबर यह है कि राज्य सरकार की 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने वाली योजना जारी रहेगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now