---Advertisement---

जमशेदपुर: प्रेम प्रसंग में युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, हालत गंभीर; CCTV फुटेज आया सामने

On: March 25, 2026 1:16 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर स्थित टेल्को थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 18 वर्षीय युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला किया गया। यह वारदात टेल्को थीम पार्क के समीप हुई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, आदर्श सिंह नामक युवक को कुछ युवकों ने घेरकर उस पर बेरहमी से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके गर्दन और पीठ पर चापड़ से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक युवक आदर्श पर अचानक हमला कर फरार हो जाता है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, आदर्श सिंह एक युवती से एकतरफा प्रेम करता था। युवती द्वारा बार-बार मना करने के बावजूद वह नहीं माना, जिससे दोनों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवती भी मौके पर मौजूद थी।

आरोप है कि युवती के कहने पर आरोपी युवकों ने मिलकर इस हमले को अंजाम दिया। वहीं घायल आदर्श ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि महरूफ नामक युवक ने उसे फोन कर बातचीत के बहाने थीम पार्क बुलाया था। जैसे ही वह वहां पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी महरूफ समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now