---Advertisement---

दुमका: मां-बाप के झगड़े में बीचबचाव करने गया 10 साल का बेटा, पिता ने धारदार हथियार से मारकर कर दी हत्या

On: March 26, 2026 10:28 AM
---Advertisement---

दुमका: झारखंड के दुमका जिले से एक बेहद दर्दनाक और स्तब्ध कर देने वाली घटना सामने आई है। रामगढ़ थाना क्षेत्र की महुबना पंचायत के साधुडीह गांव में माता-पिता के बीच चल रहे विवाद को शांत कराने का प्रयास कर रहे 10 वर्षीय मासूम की उसके ही पिता ने बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक बच्चे की मां पूजा देवी के अनुसार उसकी शादी वर्ष 2013 में जरमुंडी थाना क्षेत्र के लगवाठाड़ी गांव निवासी संजय कामती के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों द्वारा उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जाता था। इस दौरान पूजा देवी को तीन बच्चे हुए, लेकिन घरेलू उत्पीड़न में कोई कमी नहीं आई। प्रताड़ना से तंग आकर कुछ दिनों पूर्व पूजा देवी अपने मायके चली गईं, हालांकि उनके बच्चे ससुराल में ही रह गए। इसके बाद उन्होंने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मामले की सुनवाई के लिए संजय कामती को आगामी रविवार को थाने में बुलाया था।

इसी बीच, आरोपी संजय बुधवार की शाम अपने तीनों बच्चों को लेकर पत्नी के मायके साधुडीह पहुंच गया। वहां उसने पूजा देवी पर दबाव बनाया कि वह अपनी शिकायत वापस ले लें और उसके साथ घर लौट जाएं। लेकिन जब पूजा देवी ने इससे इनकार कर दिया, तो दोनों के बीच तीखा विवाद शुरू हो गया।

विवाद बढ़ता देख उनका बड़ा बेटा कुशल बीच-बचाव करने लगा और अपनी मां का पक्ष लेने लगा। यह बात संजय को नागवार गुजरी और वह गुस्से से बेकाबू हो गया। इसी दौरान उसने धान काटने वाले धारदार हथियार से अपने ही बेटे कुशल की छाती पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इतना ही नहीं, आरोपी ने अपनी पत्नी पूजा देवी की भी हत्या करने का प्रयास किया। हालांकि, पूजा देवी गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागने में सफल रहीं।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए गांव के बाहर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार को भी जब्त कर लिया है। कुशल के शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट गई है।

इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है और पारिवारिक कलह के भयावह परिणाम को उजागर किया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

दुमका:आदिवासी सेंगेल अभियान की बैठक में महिला विरोधी मानसिकता खत्म करने का संकल्प

झारखंड: दो सगी बहनों से की शादी, पत्नियों के झगड़े में पिसा; तंग आकर पति ने लगाई फांसी

देवघर भू अर्जन कार्यालय में पोस्टेड प्रधान लिपिक के असिस्टेंट उमेश यादव को एसीबी ने ₹10000 रिश्वत लेते पकड़ा

दुमका:संथाल परगना मोटर मजदूर संघ का ऐलान,अध्यक्ष पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक बस सेवा ठप

दुमका: डीआईजी ऑफिस के पास घात लगाए अपराधियों ने अखबार एजेंट अरुण सिंह को मारी गोली,हालत गंभीर, दहशत

दुमका: इंस्पेक्टर ऑफिस के पीछे मां-बेटी की हत्या का खुलासा, दुष्कर्म का विरोध करने पर उतारा मौत के घाट; गिरफ्त में आरोपी