---Advertisement---

मझिआंव: आरके पब्लिक स्कूल में हुई नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत

On: March 26, 2026 5:54 PM
---Advertisement---

मझिआंव: आज आर.के. पब्लिक स्कूल, उंचरी, मझिआंव में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत नए संकल्प और उत्साह के साथ हुई। प्रातःकालीन सभा में कक्षा 9 एवं 10 के छात्रों ने मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत किया तथा शानदार नृत्य किया, जिसने सभी का मन मोह लिया।

विद्यालय के प्राचार्य श्री के.आर. झा ने वार्षिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को बधाई दी तथा उन्हें नए सत्र में नई कक्षा में स्वागत किया। उन्होंने छात्रों को शुरुआत से ही नियमित, ईमानदार और एकाग्र रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने छात्रों को मोबाइल फोन से दूर रहने, शारीरिक व्यायाम करने तथा स्वाध्याय करने की सलाह दी, जिससे वे निश्चित रूप से जीवन में ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकें।

प्रख्यात शिक्षाविद्, लोकप्रिय समाजसेवी एवं आर.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन श्री अलखनाथ पांडेय ने अपने संदेश में छात्रों को पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखने तथा अपने शिक्षकों और अभिभावकों का सम्मान करने की सलाह दी, जिससे उनके व्यक्तित्व का समुचित विकास होगा। उन्होंने विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं छात्रों के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर सभी शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now