---Advertisement---

धनबाद :सीएम हेमंत का पोस्टर सड़क पर,पैदल चलने वाले और वाहन रौंदते रहे,वीडियो वायरल,JMM ने की शिकायत

On: March 26, 2026 6:46 PM
---Advertisement---

धनबाद : जिले के रणबीर चौक पर झारखंड सीएम हेमंत का पोस्टर सड़क पर किसी ने लगा दिया और दिन भर पैदल चलने वालों से लेकर वाहन उसे रौंदते रहे। यह बात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई तब झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पता चला उसके बाद पुलिस हरकत में आई और ऐसा करने वाले की तलाश में लग गई है।

इस बारे में जानकारी देते हुए धनबाद थाने के प्रभारी अधिकारी मनोज पांडे ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि मंगलवार को रणधीर वर्मा गोलचक्कर के पास सड़क के बीचों-बीच पोस्टर रखा गया था, जिसके बाद उसके ऊपर से लगातार वाहन गुजर रहे थे।
इस मामले में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा की धनबाद नगर इकाई के अध्यक्ष मंटू कुमार चौहान ने इस संबंध में अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि, ‘शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उपद्रवियों ने ऐसा करके मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की कोशिश की है।’

पांडे ने कहा, ‘हमने तुरंत जांच शुरू कर दी। रणधीर वर्मा चौक के पास स्थित दुकानदारों ने हमें बताया कि मानसिक रूप से अक्षम अधेड़ उम्र के एक व्यक्ति को सड़क के बीचोंबीच पोस्टर रखते हुए देखा गया था। हम उस व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।’
उधर इस बारे में जानकारी देते हुए चौहान ने बताया कि उन्हें इस घटना के बारे में सोशल मीडिया पोस्ट से पता चला। झामुमो नेता ने कहा, ‘जिस तरह से सड़क पर बड़ा सा पोस्टर रखा गया है, उससे यही संकेत मिलता है कि मुख्यमंत्री की छवि खराब करने के लिए जानबूझकर ऐसा किया गया था।’

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now