जमशेदपुर: ऑल इंडिया लोगो रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर CKP DIV के प्रत्येक क्रू लॉबी के मुख्य द्वार के बाहर डेमोंस्ट्रेशन किया।

दिल्ली के जंतर मंतर पर भी धरना प्रदर्शन हुआ।

मुख्य मुद्दों को लेकर लेकर डेमोंस्ट्रेशन
1) Request to enhance the kilometerage allowance (KMA ) by 25% on reaching the Dearness Allowance to 50%.
2) Request for enhancement of ceiling limit of exemption of running allowance from income tax recovery.
3) Gradual deprival of lawful benefit of 30% pay element of Running Staff.

इस मौके पर कहा गया कि रनिंग स्टाफ के साथ फिर से एक बार छल किया गया । यानि हमारा माइलेज TA के भत्ता में 25% बढ़ोतरी के अनुसार, रनिंग स्टॉफ का भत्ता में भी 25% बढ़ोतरी होना चाहिए था लेकिन 25% के जगह पर लगभग 14.30% दिया गया है जो पूर्णत गलत है।

रेलवे बोर्ड का आधिकारिक लेटर आने से पहले दोनों फेडरेशन वाले दावा कर रहे थे कि रनिंग स्टाफ का 25% माइलेज भत्ता हमने चालू करवाया है लेकिन आज 14.30% होने पे दोनों चुप्पी साधे हुए है l
AILRSA का इस लड़ाई के पीछे कितना संघर्ष है वो किसी को कहने की जरूरत नहीं है। AILRSA इस लड़ाई में सही समय में सही तरीके से सही पटल में संघर्ष की है क्योंकि हमारा मुख्य लक्ष्य TA के सापेक्ष में 25% माइलेज रेट की वृद्धि है उससे भटकना नहीं है ।
कामरेड डेमोंस्ट्रेशन का मुख्य उद्देश्य है स्टाफ का मांगो को रेलवे प्रशासन तक पहुँचाना है।
इस मौके पर टाटा क्रू लॉबी पर प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से बलजीत सिंह अभिषेक कुमार विश्वकर्मा मुकेश प्रसाद समेत कई सदस्य मौजूद थे।









