---Advertisement---

नालंदा:शीतला मंदिर मेले में भगदड़,8 महिला श्रद्धालुओं की मौत,कई घायल, सीएम नीतीश का 6-6 लाख मुआवजे का एलान

On: March 31, 2026 12:54 PM
---Advertisement---

बिहार: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बिहार के नालंदा दौरे के पहले बुरी खबर नालंदा जिले (बिहार शरीफ के पास मघड़ा/दीपनगर क्षेत्र) में शीतला माता मंदिर के चैत्र मेले में भारी भीड़ के कारण भगदड़ मचने की खबर है। इस दुर्घटना में आठ महिला श्रद्धालुओं की मौत की खबर है जबकि दर्जन भर श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को बिहार शरीफ के मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया है, बचाव कार्य जारी है और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

श्रद्धालुओं ने कहा प्रशासन और पुलिस की कोई व्यवस्था नहीं थी जिसके कारण लोगों के पहले पूजा करने के चक्कर में भगदड़ मच गई और यह हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति के दौरे के कारण प्रशासन और पुलिस पूरी तरह उनकी सुरक्षा व्यवस्था में लगी हुई है। राष्ट्रपति नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाली है। उसके पहले यह दर्दनाक हादसा हो गया है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को 6 लख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने घटना पर दुख जताया है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now