---Advertisement---

हजारीबाग में नाबालिग का रेप और जघन्य हत्याकांड के खिलाफ भाजपा का 3 अप्रैल को झारखंड बंद

On: March 31, 2026 1:36 PM
---Advertisement---

कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल, विपक्ष ने सरकार को घेरा

रांची:झारखंड के हजारीबाग में नाबालिग के साथ रेप और जगह ने हत्याकांड के खिलाफ राज्य की सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और 3 अप्रैल को झारखंड बैंड का ऐलान कर दिया है। इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तकरार चरम सीमा पर पहुंचने के आसार हैं।

बता दें कि रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने ऐलान किया था कि अगर 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हजारीबाग बंद का ऐलान किया था ।जिसके बाद विष्णुगढ़ में बंद का व्यापक असर देखने को मिला. सांसद मनीष जायसवाल, बरही विधायक मनोज यादव समेत अन्य लोग हजारीबाग बंद के दौरान एकजुट दिखाई दिए।

हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और फिर बर्बर तरीके से हत्या की घटना से लोग काफी आक्रोशित हैं. इस घटना में अब तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है. जिसके बाद भाजपा की ओर से हजारीबाग बंद में हजारीबाग वासियों का समर्थन देखने को मिला।व्यापारी अपने प्रतिष्ठान खुद से बंद रखे।

स्थानीय व्यवसायियों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर घटना के प्रति आक्रोश जताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोगों ने एकजुट होकर पीड़िता को न्याय दिलाने की आवाज बुलंद की.

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आहूत हजारीबाग बंद का असर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी देखा गया. कई बाजार पूरी तरह बंद रहे और आम जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित हुआ. स्थानीय व्यवसायी बिनोद शर्मा ने कहा कि यह बंद किसी राजनीतिक कारण से नहीं, बल्कि इंसाफ की मांग को लेकर है. उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है.

स्थानीय लोगों ने न्याय की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया, वहीं BJP ने इसे कानून-व्यवस्था की विफलता बताते हुए सरकार पर सीधा हमला बोला है। पार्टी नेताओं का कहना है कि राज्य में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और प्रशासन अपराधियों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रहा है।

BJP के कई वरिष्ठ नेताओं ने हजारीबाग पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। पार्टी ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस घटना को लेकर BJP ने राज्य सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पार्टी का कहना है कि ऐसी घटनाएं सरकार की विफलता को उजागर करती हैं। वहीं, सत्ताधारी पक्ष ने इन आरोपों को राजनीतिक करार देते हुए कहा है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

3 अप्रैल को बंद, प्रशासन सतर्क

BJP द्वारा घोषित झारखंड बंद को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके। बंद के दौरान परिवहन, बाजार और अन्य सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन

जमशेदपुर:हजारीबाग में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म व जघन्य हत्या के खिलाफ भाजपाईयों का हेमंत सरकार पर जमकर हमला

जमशेदपुर:उलीडीह में धांय-धांय, विक्की सिंह को लगी तीन गोली, दहशत

पूरे देश में बम से उड़ाने का धमकीबाज कर्नाटक से दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा!

व्यवसायी मिठू जायसवाल की बहादुरी को सलाम, आरोपी पकड़वाने में निभाई अहम भूमिका, पुलिस ने किया सम्मानित

टिनप्लेट गुरुद्वारा की प्रधानगी चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्म,गुरदयाल मानावाल टीम ने खोले पत्ते,अब 31 मार्च को दिखाएंगे दमखम