---Advertisement---

चाईबासा: मुर्गे को लेकर हुई लड़ाई दामू सिंकू बेरहमी से पिटाई,मौत

On: April 3, 2026 1:42 PM
---Advertisement---

चाईबासा:टोंटो थाना क्षेत्र में मुर्गा को लेकर हो गई लड़ाई जिस सेरेंगसिया गांव के पदमपुर टोला निवासी 50 वर्षीय दामू सिंकू की बेरहमी से पिटाई कर हत्या की खबर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम दामू सिंकू का अपने भतीजे और कुछ पड़ोसियों के साथ मुर्गा को लेकर विवाद हो गया। पहले हल्की नोकझोंक हुई, फिर बात बढ़ी और गाली-गलौज तक पहुंच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो झगड़ा इतना तेजी से बढ़ा कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। कुछ ही मिनटों में मामला हाथापाई में बदल गया।

टोंटो थाना प्रभारी सुकुमार हेंब्रम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल इलाज व्यवस्था को लेकर भी उठ रहा है। परिजनों का कहना है कि अगर समय पर एंबुलेंस और बेहतर इलाज मिल जाता, तो दामू सिंकू की जान बच सकती थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि स्वास्थ्य केंद्र और अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाई जाएं, ताकि ऐसी स्थिति में किसी की जान इलाज के अभाव में न जाए।

गांव में आक्रोश, दोषियों को सख्त सजा की मांग
घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो लोगों का भरोसा कानून व्यवस्था से उठ जाएगा।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now