---Advertisement---

चतरा:पशुपालन विभाग में कार्यरत डॉक्टर योगेंद्र यादव का मर्डर,मची सनसनी

On: April 4, 2026 1:12 PM
---Advertisement---

चतरा: शुक्रवार देर रात से घर नहीं लौटने वाले पशुपालन विभाग में कार्यरत कुशल चिकित्सक योगेंद्र यादव का शव तपेज क्षेत्र के तुड़ाग गांव के समीप मिलने से सनसनी मच गई है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि अपराधियों ने उसकी हत्या कर वहां शव फेंक दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी मच गई है।

परिजनों के मुताबिक, योगेंद्र यादव शुक्रवार देर रात तक घर नहीं लौटे थे। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की और मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई।
इसी दौरान शनिवार सुबह ग्रामीणों ने तुड़ाग गांव के पास एक अज्ञात शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान योगेंद्र यादव के रूप में की।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कदमा: परिवार वाले बाहर, लाखों के जेवरात चोरों ने उड़ाए,दहशत में लोग

जमशेदपुर: परसुडीह व बागबेड़ा जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में तीन दिन से बिजली व्यवस्था ध्वस्त,जनता त्रस्त,अस्सिटेंट इंजीनियर बोले!

ईरान ने अमेरिका के गुड फ्राइडे को ब्लैक फ्राईडे में बदला, दो फाइटर जेट 5 ड्रोन की तबाह

केरल कैथोलिक एसोसिएशन ने दिव्य ज्योति रिट्रीट सेंटर,सुंदरनगर में ज़ायरो मालाबार शैली में ‘गुड फ्राइडे’ की प्रार्थना सभाएँ आयोजित कीं

जमशेदपुर: संस्कार भारती के प्रथम अध्यक्ष डॉ० शैलेंद्र नाथ श्रीवास्तव की स्मृति में स्मरण सभा आयोजित

जमशेदपुर:बजबजाती सड़क का दंश झेल रहे हैं मानगो ब्रम्हा पथ निवासी