---Advertisement---

तेज रफ्तार का कहर: बाइक टक्कर में महिला की मौत, तीन घायल

On: April 5, 2026 7:44 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता संवाददाता

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन स्थित पाल्हे कला गांव के ओवरब्रिज के पास रविवार शाम तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। पीछे से हुई जोरदार बाइक टक्कर में 25 वर्षीय पूजा कुमारी की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने पूजा कुमारी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है

घायल श्रवण कुमार कुशवाहा ने बताया कि वह अपनी पत्नी पूजा कुमारी का इलाज कराकर जंगीपुर से गढ़वा लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दूसरी बाइक काफी तेज गति में थी और कई लोगों को बचाने के प्रयास में अंततः श्रवण कुमार की बाइक से जा टकराई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर, घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

इस संबंध में थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि पाल्हे कला ओवरब्रिज के पास दो बाइकों की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रथम दृष्टया मामला तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का प्रतीत होता है। दोनों मोटरसाइकिल को जप्त कर थाना लाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

आईआईटी दिल्ली में बंशीधर नगर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

धुरकी : सड़क हादसे में युवक की मौत, पुलिस की लापरवाही पर भड़के ग्रामीण; घंटों सड़क जाम कर किया जोरदार प्रदर्शन

निर्माणाधीन फोरलेन बना जानलेवा: भीषण हादसे में युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

रामनवमी शांतिपूर्ण संपन्न होने पर पुलिस का सम्मान, थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार बोले—जनता के सहयोग से ही संभव हुआ सफल आयोजन

श्री बंशीधर नगर: रामनवमी पर सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन चौकस, ड्रोन से होगी निगरानी; अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई

श्री बंशीधर नगर: नवरात्र में देवी धाम में गूंजे जयकारे, मां दुर्गा का पूजन कर विधायक अनंत प्रताप देव ने उतारी आरती