---Advertisement---

रातू:12 दिन से लापता नाबालिग लड़की का मर्डर,सनसनीखेज खुलासा,हत्या के बाद जलाया

On: April 6, 2026 9:39 AM
---Advertisement---

रांची: प्रदेश की राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र से 12 दिन से लापता नाबालिक लड़की की हत्या और साक्ष्य छुपाने के लिए शव को बिहार ले जाकर जलाने की घटना से सनसनी मच गई है।यह खबर इलाके में जंगल में आग की तरह फैल गई है। लोग बच्ची के साथ ऐसी जघन्य कृत्य से लोग आक्रोशित हैं।

इस मामले में आरोप है कि नाबालिक के मर्डर के बाद शव को बिहार के गया जिले में ले जाकर जला दिया गया, ताकि पहचान और सबूत दोनों मिट जाएं। 12 दिन तक घरवाले, मोहल्ला और पुलिस यही सोचते रहे कि बच्ची कहीं चली गई होगी, शायद लौट आएगी लेकिन इसी बीच नाबालिक के घर खून के धब्बे मिलने की खबर आई और मामले में ट्विस्ट आ गया। इस खबर के मिलते ही लोगों के बीच यह चर्चा तेज हो गई कि बच्ची के साथ कुछ बहुत गलत हुआ है। पुलिस ने तुरंत घर को सील कर दिया और घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। रातू इलाके में सनसनी मच गई की कोई बहुत बड़ा कांड हो गया है।

चर्चा है कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग है। सूत्रों का कहना है कि बच्ची के किसी से बातचीत या रिश्ते को लेकर घर और रिश्तेदारों में तनाव था। शक जताया जा रहा है कि इसी तनाव ने हिंसा का रूप ले लिया और मामला हत्या तक पहुंच गया। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है और अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। जांच अभी इसी दिशा में आगे बढ़ रही है।

संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही एसपी पूरे मामले का खुलासा करेंगे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जन सहयोग से शुरू हुआ सरस्वतिया नदी पुनरुद्धार अभियान, गाद हटाने का कार्य प्रारंभ

गढ़वा में टॉफ़कॉन एक्सटी सरिया का भव्य लॉन्च,पहले ही दिन 501 टन बुकिंग; निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सबसे महत्वपूर्ण : SDM

जमशेदपुर:डीएसपी मनोज कुमार व सतीश कुमार सिन्हा का कुर्मी महासभा ने किया अभिनंदन

जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में “शिकायत/निवारण कार्य दिवस” में शामिल हुए कांग्रेसी

जमशेदपुर:घाटशिला में ख्वाजा इरफान शाह बाबा के सालाना उर्स में विधायक मंगल कालिंदी ने की चादरपोशी

जमशेदपुर:टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन ने झारखंड इंटक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह को किया गया नमन