---Advertisement---

टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में नये वित्तीय वर्ष में हुआ पूजा-पाठ

On: April 6, 2026 9:57 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में सोमवार को नये वित्तीय वर्ष के उपलक्ष्य में वार्षिक पूजा- पाठ के साथ काम काज का शुभारंभ हुआ।

सर्व‌ प्रथम इंजन डिवीजन उसके बाद पावर सप्लाई वर्ल्ड ट्रक, फाउंड्री डिवीजन, प्लांट वन एसेंबली लाइन – 1 व 2 , ईवी फिटमेंट लाइन – 4 तथा फाइन व्हीकल प्रिपरेशन में पूजा पाठ हुआ।

विभिन्न डिवीजनों में आयोजित पूजा अर्चना कार्यक्रम में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह, यूनियन के समस्त पदाधिकारी, कमेटी मेंबर, आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य तथा प्रबंधन के वरीय पदाधिकारी विधि पूर्वक पूजा अर्चना एवं हवन कार्यक्रम में शिरकत किये।

कार्यक्रम में यूनियन के महामंत्री आरके सिंह, फाइनेंस हेड सतीश कदम , ईआर हेड सौमिक रॉय, जीएम मनीष वर्मा, गुलाम मंडल, प्रकाश सिंहा, राकेश कुमार, एम एस वीएन भानु, कुमार सत्यम , सिल्वा राज , सुधांशु दास समेत अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

महामंत्री आरके सिंह ने सबों को नव वित्तीय वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षा एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखते हुए कार्य करने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि हमें नये लक्ष्य , सुरक्षा एवं गुणवत्ता के मानकों का ध्यान रखते हुए टीम वर्क के साथ कार्य करना है।

ताकि कंपनी नई उपलब्धियां हासिल कर रिकॉर्ड बना सके।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now