---Advertisement---

लोहरदगा में फेडरेशन आफ वॉलंटरी ब्लड डोनर्स ऑर्गेनाइजेशन का द्वितीय राज्य सम्मेलन संपन्न

On: April 7, 2026 2:13 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:इमरजेंसी केयर लोहरदगा के तत्वावधान में वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन झारखंड और ब्लड सेंटर लोहरदगा के संयुक्त प्रयास से फेडरेशन ऑफ़ वॉलंटरी ब्लड डोनर्स ऑर्गेनाइजेशन का द्वितीय राज्य सम्मेलन लोहरदगा में संपन्न हुआ।

दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन लोहरदगा के उप विकास आयुक्त दिलीप सिंह शेखावत, इमरजेंसी केयर के संरक्षक एवं गुमला जिले के सिविल सर्जन डॉ. शंभू नाथ चौधरी, समाजसेवी मनिंद्र उरांव, आजादशत्रु, ब्लड सेंटर लोहरदगा के प्रभारी विनीत होरो, वी वी डी ए झारखंड के संस्थापक अध्यक्ष सुनील मुखर्जी, वर्तमान महासचिव कमल कुमार घोष, इमरजेंसी केयर के सजल कुमार एवं देशराज गोयल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

दो दिवसीय सम्मेलन में पूरे झारखंड में स्वैच्छिक एवं सुरक्षित रक्तदान, रक्त संबंधी आनुवंशिक बीमारियां विशेषकर थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया आदि रोगों के रोकथाम, झारखंड के ब्लड सेंटर को और अधिक सक्षम कैसे बनाया जाए ? सुरक्षित के रक्तदान के प्रति जन मानस में जागरूकता एवं भागीदारी कैसे बढ़ाई जाए ।

ब्लड डोनेशन मोटिवेशन एवं प्रशिक्षण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

सम्मेलन में जमशेदपुर की ओर से झारखंड में रक्तदान आंदोलन के प्रणेता सुनील मुखर्जी के नेतृत्व में कमल कुमार घोष, अनूप श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार, डौली चटर्जी और शिवानी दत्ता समेत छह सदस्यीय टीम ने अपनी भागीदारी निभाई। सम्मेलन के सफल आयोजन में टीम लोहरदगा के सजल कुमार एवं देशराज गोयल के कुशल नेतृत्व में उत्कृष्ट कार्य किया।

सम्मेलन में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा, रांची, हजारीबाग, रामगढ़, गढ़वा, पलामू, लातेहार आदि जिलों से प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। अगला राज्य सम्मेलन नवंबर माह में पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में निर्धारित किया गया है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now