---Advertisement---

गढ़वा:छापामारी के दौरान पकड़े गए 14 जोड़ों में से चार ने सड़क पर ही शादी रचाई

On: April 8, 2026 1:53 PM
---Advertisement---

गढ़वा: बड़े होटलों में छापामारी के दौरान आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए 14 जोड़ों में से चार जोड़ों ने जेल से छूटने के बाद सड़क पर ही विवाह कर ली। यह मामला चर्चा का विषय बना हुई है।

बता दें कि दो दिन पहले एसडीएम और पुलिस ने मिलकर चार बड़े होटलों में छापा मारा। इस दौरान 14 जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। इनमें से कुछ लोगों के बारे में देह व्यापार से जुड़े होने की भी बात सामने आई। पुलिस सभी को थाने ले आई और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी करने लगी।

छूटने के बाद चार जोड़ों के परिवार वाले थाने पहुंचे और पुलिस से अपने बच्चों को जेल न भेजने की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि वे अपने बच्चों की शादी कराने के लिए तैयार हैं।

इसके बाद पुलिस ने बॉन्ड भरवाकर उन जोड़ों को छोड़ दिया। थाने से बाहर निकलते ही इन प्रेमी-प्रेमिकाओं ने वहीं सड़क पर शादी कर ली। उन्होंने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और लड़कों ने लड़कियों की मांग में सिंदूर भर दिया। इस तरह कुछ ही मिनटों में उनकी शादी पूरी हो गई। यह अनोखी घटना अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now