झारखंड

रांची : सिटी एसपी सह ट्रैफिक एसपी राजकुमार मेहता की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की नई पहल..

ख़बर को शेयर करें

रांची: रांची की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए कई बार कई तरह के प्लान तैयार किए गए। रांची पुलिस अब एक बार फिर अनोखे तरीके से ट्रैफिक को सुधारने की प्लानिंग बनी है। सिटी एसपी सह ट्रैफिक एसपी, राजकुमार मेहता की ओर से यह प्लानिंग की गई है। अब तक केवल पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने में लगी रहती थी, पर अब ऐसा नहीं होगा। शहर का ट्रैफिक स्मूथ रहे इसके लिए रांची पुलिस, रांची नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, संबंधित थाने के प्रभारी और अनाउंसमेंट टीम मिल कर काम करेगी।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।