---Advertisement---

जमशेदपुर:जिला कांग्रेस ने नवनियुक्त सेवादल कांग्रेस के अध्यक्ष राजा सिंह राजपूत का भव्य अभिनंदन

On: April 20, 2026 9:16 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर:पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में पूर्वी सिंहभूम जिला सेवादल कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में श्री राहुल कुमार उर्फ राजा सिंह राजपूत के मनोनयन के उपलक्ष्य में अभिनंदन समारोह का आयोजन कांग्रेस कार्यालय, तिलक पुस्तकालय में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के प्रभारी बलजीत सिंह बेदी उपस्थित रहे।
अभिनंदन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि नवीन कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि बलजीत सिंह बेदी ने अपने संबोधन में कहा कि सेवादल 1923 से कांग्रेस संगठन की रीढ़ है, जो जमीनी स्तर पर पार्टी की विचारधारा को मजबूत करता है। उन्होंने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राहुल कुमार उर्फ राजा सिंह राजपूत को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम में सेवादल कांग्रेस का व्यापक विस्तार होगा।
अतिथियों ने जिला कांग्रेस कमेटी को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा जमशेदपुर एवं पूरे पूर्वी सिंहभूम क्षेत्र में सेवादल कांग्रेस के प्रचार-प्रसार को तेज करने पर बल दिया।
जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा तथा सेवादल कांग्रेस की भूमिका को और प्रभावी बनाया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद जिला उपाध्यक्ष ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंजीत आनन्द, अविनाश सिंह, अशोक सिंह क्रांतिकारी, अफसर इमाम, रीता शर्मा, सुल्तान अहमद, रंजीत सिंह, जसवंत सिंह, अनिता टोप्पो ने नवनियुक्त जिला सेवादल अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए सेवादल विस्तार के लिए वचन दिया।
कार्यक्रम में ब्रजेन्द्र तिवारी, मकसूद आलम, आशुतोष सिंह, कौशल प्रधान, रविन्द्र मौर्या, राजकुमार वर्मा,
लक्की शर्मा, फिरोज खान, असलम, इरफान, लक्की गोस्वामी, हरेकृष्ण लोहार, गोविंद बगदल, उत्तम मुखी, रामरतन राम, मन्नू झा, मन्नू शर्मा, मुख्तार सिंह, रौशन केशरी, दीपक झा, नरेश पंचू, सुरज पातर, रोबिन शर्मा, आशीष ठाकुर, अजय कुमार सहित काफी संख्या में सेवादल के सदस्य शामिल हुए।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ राष्ट्र गान जन-गन-मन गा कर कार्यक्रम का समापन हुआ।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now