---Advertisement---

रांची:प्राचीन ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर के सुरक्षा गार्ड की हत्या,मची सनसनी

On: April 24, 2026 3:07 PM
---Advertisement---

रांची : जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में मंदिर के सुरक्षा गार्ड बिरसा मुंडा का शव मिलने से सनसनी मच गई है। शुक्रवार की सुबह पूजा पाठ करने के लिए जब श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे। उनकी नजर गार्ड के शव पर पड़ी। इसके बाद श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। यह खबर आसपास जंगल में आग की तरह फैल गई। आनन फानन में पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है पुलिस हत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है।मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस को फुटेज में एक नकाबपोश व्यक्ति संदिग्ध हालत में मंदिर परिसर में घूमते हुए नजर आया है। पुलिस का मानना है कि यह व्यक्ति या इसके साथ मौजूद अन्य लोग इस वारदात में शामिल हो सकते हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम को भी बुलाया है। टीम मंदिर परिसर से सबूत जुटाने में लगी हुई है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे कैमरों की भी जांच कर रही है ताकि आरोपी की गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

बताया जा रहा है कि अपराधियों ने वारदात के बाद मंदिर की दान पेटी से नकदी भी निकाल ली। इसी वजह से पुलिस इस केस को हत्या के साथ-साथ लूट के एंगल से भी जोड़कर देख रही है। मंदिर प्रशासन और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है कि दान पेटी में कितनी रकम थी और कितनी गायब है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए रांची के SSP राकेश रंजन खुद घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और पुलिस टीम से अब तक की जांच की जानकारी ली। SSP ने जांच टीम को जल्द से जल्द अपराधियों की

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि मंदिर जैसी जगह पर सुरक्षा गार्ड की हत्या कैसे हो गई। घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है और इलाके में पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है।

फिलहाल पुलिस इस मामले में हत्या और लूट दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now