---Advertisement---

पाक:हाफिज सईद का बेहद करीबी लश्कर ए तैयबा का टॉप कमांडर शेख युसूफ अफरीदी ढ़ेर

On: April 27, 2026 8:58 AM
---Advertisement---

पाकिस्तान: आतंकी सरगना हाफिज सईद का बेहद गरीबी माना जाने वाला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी को अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भून डालि।हमलावरों ने उस पर दनादन गोल‍ियां बरसाईं और बचने का मौका नहीं द‍िया।मौत का घाट उतारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

सूत्रों के मुताबिक, शेख यूसुफ अफरीदी लंबे समय से आतंकी गतिविधियों में सक्रिय था और संगठन में उसकी अहम भूमिका मानी जाती थी. घटना के बाद इलाके में सुरक्षा एजेंसियों ने घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि हमलावरों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. इस घटना को लेकर अभी तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है. वहीं, सुरक्षा एजेंसियां इसे टारगेट किलिंग के एंगल से भी देख रही हैं और मामले की गहन जांच जारी है.

पिछले सालों में 10 आतंकी अब तक ढेर

शाहिद लतीफ: पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शाहिद लतीफ को अक्टूबर 2023 में सियालकोट की एक मस्जिद में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर ढेर कर दिया था.
परमजीत सिंह पंजवाड़: खालिस्तान कमांडो फोर्स के प्रमुख परमजीत सिंह पंजवाड़ को मई 2023 में लाहौर में सुबह की सैर के दौरान अज्ञात बाइक सवारों ने गोलियों से भून दिया था.
अबू कासिम कश्मीरी: लश्कर-ए-तैयबा के अहम कमांडर और कश्मीर में कई हमलों के जिम्मेदार अबू कासिम को सितंबर 2023 में रावलकोट की एक मस्जिद के अंदर अज्ञात बंदूकधारियों ने मार गिराया था.
हंजला अदनान: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बेहद करीबी लश्कर कमांडर हंजला अदनान को दिसंबर 2023 में कराची में अज्ञात लोगों ने घर के बाहर गोली मारकर मार दिया.
बशीर अहमद पीर: हिजबुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर बशीर अहमद पीर उर्फ इम्तियाज आलम को फरवरी 2023 में रावलपिंडी में एक दुकान के बाहर अज्ञात हमलावरों ने करीब से गोली मार दी थी.
अकरम गाजी: भारत के खिलाफ नफरत फैलाने वाले लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख भर्तीकर्ता अकरम गाजी को नवंबर 2023 में खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर में अज्ञात बाइक सवारों ने मौत के घाट उतार दिया.
दाऊद मलिक: जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के करीबी सहयोगी दाऊद मलिक को अक्टूबर 2023 में उत्तरी वजीरिस्तान में अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने दिनदहाड़े गोलियों से छलनी कर दिया था.
ख्वाजा शाहिद: जम्मू-कश्मीर के सुंजवान आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर कमांडर ख्वाजा शाहिद का सिर कटा शव नवंबर 2023 में PoK में मिला था. उसे अज्ञात लोगों ने अगवा किया था.
सैयद खालिद रजा: अल-बद्र मुजाहिदीन के पूर्व कमांडर सैयद खालिद रजा को फरवरी 2023 में कराची में उनके घर के बाहर अज्ञात बंदूकधारियों ने सिर में गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया.
कैसर फारूक: हाफिज सईद के एक और करीबी और लश्कर के संस्थापक सदस्य कैसर फारूक को सितंबर 2023 में कराची के एक व्यस्त इलाके में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर मार दिया.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now