---Advertisement---

टाटानगर स्टेशन:पहले से घात लगाए अपराधियों ने लोको पायलट की हत्या की, मची सनसनी

On: April 27, 2026 9:16 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: पूरे झारखंड में अपराधियों ने दहशत का माहौल कायम कर रखा है आए दिन हत्याएं हो रही है यहां तक की ड्यूटी आने जाने वाले लोगों को भी अपराधी नहीं बख्श रहे हैं। ऐसा ही मामला जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास से आया है जिससे रेल कर्मियों और लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया है। केवल तबादलों का दौर चल रहा है। प्रशासन पुलिस और सरकार पर सवाल उठने लगे हैं।रविवार देर रात टाटानगर स्टेशन टीओपी से कुछ ही दूरी पर बागबेड़ा थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने लोको पायलट जीके गौतम की कनपटी पर पिस्तौल सटाकर गोली मार दी।

ंलहूलुहान हालत में सड़क पर गिरे गौतम को आनन-फानन में रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद पूरे स्टेशन परिसर में अफरातफरी मच गई।

लाबी के पास घात लगाए बैठे थे हत्यारे
लोको पायलट जीके गौतम रविवार देर रात कांड्रा से मालगाड़ी लेकर टाटानगर स्टेशन पहुंचे थे। अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद वह पैदल ही रेलवे ट्रैफिक कालोनी स्थित संयुक्त चालक एवं परिचालक लॉबी की ओर जा रहे थे।
इसी बीच, लॉबी गेट के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार दो अपराधी पास पहुंचे। इससे पहले कि गौतम कुछ समझ पाते, बदमाशों ने उनके सिर में पिस्तौल सटाकर ट्रिगर दबा दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
जमीन कारोबार से जुड़ रहा हत्या का तार मृतक लोको पायलट मूल रूप से बिहार में
बेगूसराय जिले के बछवाड़ा अंतर्गत जहांगीर ग्राम के रहने वाले थे।

वर्तमान में वह आदित्यपुर में अपने परिवार के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि रेलवे की नौकरी के साथ-साथ गौतम जमीन की खरीद-बिक्री के कारोबार से भीजुड़े हुए थे।

प्राथमिक जांच में हत्या के पीछे जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है। मौके से एक खोखा बरामद, पुलिस कर रही जांच सरेआम हुई इस घटना के कई चश्मदीद गवाह मौजूद हैं।

वारदात की सूचना मिलते ही सिटी एसपी ललित मीणा और बागबेड़ा पुलिस समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की।

पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है। बागबेड़ा थाना प्रभारी उमेश ठाकुर ने अस्पताल में लोको पायलट की मौत होने की पुष्टि की है।

पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं, साथी लोको पायलट की इस तरह हुई निर्मम हत्या से रेलकर्मियों में गहरा दहशत और भारी आक्रोश है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खूंटी में पुलिस-पीएलएफआई मुठभेड़, हथियार बरामद; एक उग्रवादी घायल, कई गिरफ्तार

रंका:सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में योग दिवस,डॉ असजद अंसारी ने कहा योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

राज्यसभा चुनाव रिजल्ट साइड इफेक्ट:राजद ने कांग्रेस को कहा गद्दार और सीएम हेमंत लाचार!

बिहार में एनकाउंटर पर बड़ा सवाल, सौरभ विष्णु ने सरकार से पूछा,’किसके इशारे पर चली गोली!’

संस्कार भारती के तत्वावधान में योग दिवस पर की ‘माया निरोगी काया’ विषय पर अंतर्विद्यालय विचार संप्रेषण व योग मुद्राओं का प्रदर्शन

जमशेदपुर:भरत भूषण तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के खिलाफ परशुराम शक्ति सेना ने खोला मोर्चा,दी श्रद्धांजलि