---Advertisement---

श्री बंशीधर नगर का नाम बदलने पर सियासत तेज, सत्ता पक्ष ने बताया ऐतिहासिक, विपक्ष ने बताया जनभावनाओं से खिलवाड़

On: April 30, 2026 7:04 PM
---Advertisement---

“नाम बदलने से नहीं, विकास से होगा क्षेत्र का भला” : मुकेश चौबे

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): श्री बंशीधर नगर के नाम में ‘ऊंटारी’ शब्द जोड़ने को लेकर क्षेत्र की सियासत गरमा गई है। जहां सत्ता पक्ष इसे इतिहास और परंपरा से जुड़ा निर्णय बता रहा है, वहीं विपक्ष ने इसे जनभावनाओं और धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ करार दिया है।

गुरुवार को भाजपा नेताओं ने पार्टी नेता विकास स्वदेशी के आवास पर प्रेसवार्ता कर इस मुद्दे पर विधायक अनंत प्रताप देव पर जमकर निशाना साधा। भाजपा के जिला महामंत्री मुकेश चौबे ने कहा कि यह फैसला श्री राधा बंशीधर युगल सरकार और यहां की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बंशीधर महोत्सव के दौरान ‘नगर ऊंटारी’ का नाम बदलकर ‘श्री बंशीधर नगर’ किया था, लेकिन अब फिर से इसमें बदलाव कर ‘श्री बंशीधर नगर ऊंटारी’ किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

मुकेश चौबे ने कहा कि नाम बदलने के बजाय क्षेत्र के विकास, रोजगार और पावर प्लांट जैसे मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए था। उन्होंने इसे विधायक की “राजशाही मानसिकता” का उदाहरण बताते हुए कहा कि यह कदम केवल दिखावे के लिए उठाया गया है।

वहीं भाजपा नेता लक्ष्मण राम ने भी विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि वे आज भी खुद को “484 मौजा का मालिक” समझते हैं और उनमें राजशाही का अहंकार झलकता है। उन्होंने कहा कि शहर के नाम के साथ छेड़छाड़ की कोई आवश्यकता नहीं थी और इस फैसले का जवाब जनता के साथ-साथ भगवान श्रीकृष्ण भी देंगे।

प्रेसवार्ता में नगर मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

श्री बंशीधर की नगरी से प्रदेशभर में योग विस्तार का संकल्प, गांव-गांव तक पहुंचेगा योग अभियान

भवनाथपुर की राजनीति में बड़ा भूचाल: विधायक अनंत प्रताप देव से अलग हुए दीपक प्रताप देव, बोले- हेमंत सोरेन ही हमारे नेता

12 वर्ष पुराने हत्या के मामले में विशुनपुरा के तीन दोषियों को 10-10 वर्ष का कठोर कारावास

रमना के छह दोषियों को सात वर्ष पुराने हत्या मामले में उम्रकैद, अदालत ने 10-10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया

अतिक्रमण हटाने, भारी वाहनों पर रोक, सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था और ट्रैफिक सुधार की उठाई मांग

श्री बंशीधर नगर में नर्स की लापरवाही से नवजात शिशु की मौत,प्रसव के दौरान इलाज में लापरवाही का आरोप