जमशेदपुर:टाटा मोटर्स फ्रेम फैक्ट्री के कर्मचारी श्री अजय कुमार जी गुरुवार को सेवानिवृत हो गए।
इस मौके पर यूनियन एवं प्रबंधन की ओर से उन्हें सम्मान पूर्वक भावभीनी विदाई दी गई।
विदाई समारोह में यूनियन और प्रबंधक ने अजय कुमार जी द्वारा कार्यक्षेत्र द्वारा उनके व्यवहार एवं कर्तव्य परायणता
की भूरी भूरी प्रशंसा की।
श्री अजय कुमार जी को यूनियन प्रबंधन और साथियों के द्वारा विदाई दी गई ।गुरमीत सिंह लखन पाल ने अजय कुमार को यूनियन की हर गतिविधि में शामिल होने के लिए उनका धन्यवाद भी किया।
इस विदाई समारोह में यूनियन की तरफ से कमेटी मेंबर गुरमीत सिंह लखन पाल , पप्पू कुमार पांडे ,संजीव सिंह , एवं मिथुन कुमार महतो , एवं प्रबंधन की ओर से श्री मुकेश मिश्रा ,श्री अजीत पत्रा,श्री शशि कुमार,श्री सोनक बेरा,श्री विकी कुमार और फ्रेम फैक्ट्री के सभी साथियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया ।









