---Advertisement---

टोल प्लाजा पर वाहनों पर बड़ी कार्रवाई: ओवरलोड कोयला ट्रकों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रक जब्त

On: May 3, 2026 8:03 PM
---Advertisement---

ओवरलोडिंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई : उपेंद्र कुमार

झारखंड वार्ता संवाददाता

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): नगर ऊंटारी पुलिस ने ओवरलोड परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार कोयला लदे ट्रकों को जब्त किया है। इस कार्रवाई से अवैध ओवरलोडिंग करने वाले ट्रक संचालकों में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि उत्तर प्रदेश के विंधमगंज की ओर से आने वाले ट्रक क्षमता से अधिक कोयला लादकर परिवहन नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार की देर रात श्री बंशीधर राधिका टोल प्लाजा के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान उत्तर प्रदेश की ओर से आ रहे चार कोयला लदे ट्रकों को रोककर कागजात की जांच की गई। इसके बाद ट्रकों को स्थानीय धर्मकांटा पर ले जाकर वजन कराया गया, जहां सभी ट्रक निर्धारित क्षमता से अधिक लदे पाए गए। ओवरलोडिंग के कारण सरकार को राजस्व का नुकसान होने की भी बात सामने आई।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों ट्रकों को जब्त कर थाना ले आई और मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि ये ट्रक मध्य प्रदेश के सिंगरौली से कोयला लेकर झारखंड के रामगढ़ जा रहा था। सूत्रों के अनुसार, इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ओवरलोडेड कोयला ट्रक गुजरते हैं, जिससे न केवल नियमों की अनदेखी हो रही है बल्कि सड़क सुरक्षा पर भी खतरा बना रहता है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन और परिवहन से जुड़े लोगों में हड़कंप है।

इस संबंध में थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टोल प्लाजा के समीप ओवरलोडेड कोयला लदे चार ट्रक को जप्त किया गया है। सभी जब्त ट्रकों की सूचना परिवहन विभाग को भी दे दी है, ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि सड़क हादसों का भी बड़ा कारण बनता है। उन्होंने कहा कि अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now