---Advertisement---

‘कॉफी विद एसडीएम’ में इस बार मोबाइल दुकानदारों को आमंत्रण, समस्याओं पर होगा सीधा संवाद

On: May 6, 2026 8:58 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता संवाददाता

गढ़वा। अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम “कॉफी विद एसडीएम” के तहत इस सप्ताह विशेष बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम बुधवार 6 मई को पूर्वाह्न 11:00 बजे अनुमंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित होगा।

एसडीएम संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार के संवाद कार्यक्रम में गढ़वा क्षेत्र के मोबाइल विक्रेताओं और मोबाइल रिपेयरिंग कार्य से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य इस क्षेत्र से जुड़े लोगों की समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को सीधे सुनना तथा उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल करना है।

उन्होंने कहा कि इस संवाद के माध्यम से प्रशासन यह भी जानने का प्रयास करेगा कि मोबाइल व्यवसाय से जुड़े लोग क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने में किस प्रकार सहयोग कर सकते हैं। साथ ही प्रशासन की अपेक्षाओं से भी उन्हें अवगत कराया जाएगा।

एसडीएम ने सभी आमंत्रित सदस्यों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस कार्यक्रम में स्वैच्छिक रूप से भाग लें, ताकि आपसी समन्वय के माध्यम से समस्याओं का बेहतर समाधान निकाला जा सके।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now