राजेश कुमार साव झारखंड वार्ता
बालूमाथ: आजसू प्रखंड अध्यक्ष शंकर उरांव ने प्रेस विज्ञाप्ति रिलीज करते हुए, बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत नॉर्थ धाधू कॉल ब्लॉक के द्वारा प्रदूषण नियंत्रण का जनसुनवाई करवाने के लिए प्रखंड कार्यालय में 01/06/2026 को दिन समय निर्धारित किया है जिसमें की गेरेंजा, भैंसादोन, पिंडरकॉम, मारंगलोईया और बिशनपुर गांव शामिल है इसलिए मैं आप सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि जितने भी ग्रामीण विस्थापित होने के कगार में हैं आप लोग सभी कोई एकजुट होकर प्रदूषण नियंत्रण पर्षद जनसुनवाई का जबरदस्त विरोध करें नहीं तो आने वाले समय में आपका जल जंगल जमीन केवल एक कागज के पन्नों में देखा जाएगा और जमीनी स्तर पर कुछ नहीं बचेगा, आगे शंकर उरांव ने एनटीपीसी कंपनी के ऊपर आरोप लगाते हुए, कहा कि कंपनी बड़े ही चालक तरीके से कॉल ब्लॉक विस्थापित क्षेत्र में जनसुनवाई करवाने छोड़कर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में करवा रही है कंपनी को यह मालूम है कि यदि विस्थापित क्षेत्र में जनसुनवाई किया जाएगा तो इसका जबरदस्त तरीके से विरोध होगा,यह नियम संगत सरासर गलत है और इसे प्रतीत होता है कि उस जनसुनवाई में गांव के मूल भू रयत विस्थापित होने के कगार में है वे लोग जनसुनवाई में नहीं पहुंच पाएंगे, और वहां पर बहुत ही षड्यंत्र तरीके से दलालों के माध्यम बाहरी लोगों को बुलाकर प्रदूषण नियंत्रण जनसुनवाई को प्रशासनिक सहयोग के माध्यम से बड़े ही आराम तरीके से पास किया जाएगा, यदि ऐसा होता है तो इसका एक बहुत ही बड़ा जन आंदोलन होगा जिसका जवाब दे ही, पूर्ण रूप से यहां के स्थानीय पुलिस प्रशासन होगी इसलिए मैं लातेहार उपायुक्त महोदय से आगरा करता हूं कि एनटीपीसी कंपनी के प्रदूषण नियंत्रण जनसुनवाई को जल्द से जल्द रद्द किया जाए।
NTPC प्रदूषण नियंत्रण पर्षद जनसुनवाई का होगा पुरजोर विरोध .शंकर उरांव










