जमशेदपुर:टिनप्लेट गुरुद्वारा के प्रधान पद चुनाव की पूरी प्रक्रिया सीजीपीसी के हवाले हो गई है। विपक्ष के द्वारा लगातार निष्पक्ष चुनाव और निष्पक्ष कन्वेनर की मांग की जाती रही है। जिसके चलते केंद्रीय गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान भगवान सिंह ने अपनी गैर मौजूदगी में कार्यवाहक के तौर पर सुखविंदर सिंह को प्रधान नियुक्त किया हैं। इसके बाद सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की टीम की बैठक में सुखविंदर सिंह कार्यवाहक प्रधान को चुनाव का संयोजक नियुक्त किया गया। इसके बाद वह टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान चुनाव की कमान संभाल चुके हैं।
संयोजक सुखविंदर राजू ने बताया कि चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ और पोलिंग बूथ में चारो तरफ सीसीटीवी कैमरा लगे रहेंगे । पुलिस की भी तैनाती की जाएगी।चुनाव की एक एक गतिविधि कैमरा में कैद होगी राजू ने बताया कि चुनाव में बोगस वोट ना पड़े कोई फर्जी मतदाता भी वोट न करे।उसका भी पुख्ता इंतजाम किया गया है।अगर कोई फर्जी वोटर किसी की वोट करता पकड़ा गया तो उसे उसी समय पुलिस के हवाले किया जाएगा ।
वोटर लिस्ट की गहन जांच की जा रही है और सही वोटर लिस्ट जारी की जा रही है।
पिछले बार के चुनाव में कुछ विवाद हो गया था जिसके चलते वोटिंग में दिक्कत हुई थी। लेकिन इस बार ऐसा प्रबंध किया जा रहा है ताकि वोटर्स को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए खास व्यवस्था की जा रही है और मतदाता भयमुक्त होकर अपने मत का प्रयोग करेंगे।
इधर दूसरी ओर विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल टीम ने ऐसे निर्णय के लिए केंद्रीय गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह का आभार प्रकट किया है और चुनाव प्रक्रिया पर संतोष जताया है।











