---Advertisement---

बोड़ाम:पुलिस ने बकरी चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन बकरी,कार समेत दो को दबोचा

On: May 9, 2026 9:36 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर:बोड़ाम थाना पुलिस को बकरी चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एक युवक के साथ एक नाबालिक को पकड़ा गया है जिनके पास से तीन बकरियां और चोरी में इस्तेमाल की जाने वाली कार बरामद हुई है। जबकि गिरोह के अन्य सदस्य फरार बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश में ताबड़तोड़ छापामारी की जा रही है।

पिछले कुछ महीनों से विभिन्न गांवों में हो रही बकरी चोरी की लगातार शिकायत मिल रही थी। जिसको लेकर पुलिस सतर्क थी और पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक एवं एक नाबालिग को पकड़ा है।

मिर्जाडीह गांव में हुई ताजा चोरी की घटना के बाद पुलिस ने आजादनगर निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद इरफान को गिरफ्तार किया। वहीं उसके साथ शामिल एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया। पूछताछ के दौरान पुलिस को गिरोह से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिससे आगे की कार्रवाई में मदद मिलने की संभावना है।

थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि बोड़ाम थाना कांड संख्या 31/26 के अप्राथमिकी अभियुक्त मोहम्मद इरफान को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चोरी की गई तीन बकरियों को बरामद कर उनके मालिकों को जिम्मेनामा पर सौंप दिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की आई-20 कार (जेएच 01एफएस-2863) को भी जब्त कर लिया गया है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now