---Advertisement---

नीट यूजी री एग्जामिनेशन की तिथि की घोषणा, 21 जून को

On: May 15, 2026 10:42 AM
---Advertisement---

एजेंसी:नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 री एग्जाम की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। इस बात की जानकारी एनटीए ने ट्वीट कर दी है।
जारी ट्वीट में कहा गया है कि भारत सरकार की स्वीकृति से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 21 जून 2026, रविवार को एनईटी (यूजी) परीक्षा का पुनर्नियोजन निर्धारित किया है। उम्मीदवारों और अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल एनटीए के आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें।

बता दें बीते दिन देर रात तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर हाई लेवल बैठक हुई। यह बैठक करीब लगातार 2 घंटे चली। इसमें री-एग्जाम और भविष्य में पेपर लीक रोकने पर चर्चा हुई। इस दौरान उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी, स्कूली शिक्षा सचिव संजय कुमार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह, CBSE चेयरपर्सन राहुल सिंह और केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) तथा नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के कमिश्नर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। वहीं अब एजेंसी ने री एग्जाम की तारीख भी घोषित कर दी है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now