खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

जुगसलाई में धांय-धांय, दहशत, पुलिस पहुंची

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद के पास स्थित यूनिक कलेक्शन नामक दुकान के पास शुक्रवार शाम हवाई फायरिंग से सनसनी मच गई है।घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी ललित मीणा और डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर तौकिर आलम मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर अपराधियों की तलाश में लग गई है।

बताया जा रहा है कि कार से आए अपराधियों ने हवाई फायरिंग की।घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी गौशाला की ओर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि यूनिक कलेक्शन में चीकू अग्रवाल बैठे थे।इसी दौरान एक मैरुन रंग वैगन आर कार दुकान के आगे आकर रुकी।कार पर चार लोग सवार थे. कार से एक युवक बाहर निकला और दुकान के बाहर हवाई फायरिंग की. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।