चतरा: जिले के हंटरगंज थाना गेट के पास शनिवार की सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक हाईवा ने मॉर्निंग वॉक पर निकली 60 वर्षीय कांति देवी महिला को अपनी चपेट में ले लिया जिससे मौके पर है उसकी मौत हो गई।घटना से गुस्साए परिजनों ने एनएच-22 को जाम कर दिया।सड़क जाम के कारण एनएच-22 पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। प्रदर्शनकारियों ने मृतका के लिए उचित मुआवजे और दोषी वाहन को अविलंब पकड़ने की मांग की। घटना को अंजाम देने के बाद हाईवा चालक हाईवा के साथ फरार हो गया।
घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया।पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने और सड़क जाम हटवाने की कोशिश कर रही है, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।








