नई दिल्ली: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई फुल एक्शन मोड में है पेपर लीक के कथित रूप से सेकंड मास्टरमाइंड को दिल्ली से दबोचा है।
सूत्रों के मुताबिक सीनियर बॉटनी टीचर मनीषा गुरुनाथ मंडारे को सीबीआई ने मास्टरमाइंड पी वी कुलकर्णी से पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में कुल 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
मनीषा मंडारे को नीट-यूजी बायोलॉजी पेपर लीक की सेकंड मास्टरमाइंड मानी जा रही है।इससे पहले केमिस्ट्री एक्सपर्ट पीवी कुलकर्णी की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट 2026 (NEET-UG 2026) पेपर लीक मामले में सीबीआई के हाथ एक और बड़ी सफलता लगी है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर मनीषा गुरुनाथ मंडारे को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. मनीषा को नीट-यूजी 2026 के बायोलॉजी पेपर लीक की कथित मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. मनीषा मंडारे पुणे के शिवाजीनगर में स्थित मॉडर्न कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स में बॉटनी की लेक्चरर हैं. कॉलेज सूत्रों के मुताबिक, मनीषा पिछले पांच से छह वर्षों से एनटीए के लिए नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र तैयार करने की प्रक्रिया में योगदान दे रही थीं.








