---Advertisement---

गढ़वा में पेट्रोल पंप पर बड़ी कार्रवाई: 200 अवैध वसूली के आरोप में शिवनंदन फ्यूल पेट्रोल पंप सील

On: May 18, 2026 9:41 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता संवाददाता

गढ़वा। जिले के मेराल थाना क्षेत्र स्थित लातदाग के शिवनंदन फ्यूल पेट्रोल पंप पर अवैध वसूली के आरोप सही पाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मीडिया और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आलोक में हुई जांच के बाद संबंधित पेट्रोल पंप को एहतियातन सील कर दिया गया। साथ ही संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।

जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप पर गैलन में पेट्रोल-डीजल देने के नाम पर उपभोक्ताओं से निर्धारित राशि से अतिरिक्त पैसे वसूले जाने का आरोप लगा था। वायरल वीडियो में पेट्रोल पंप कर्मियों द्वारा लगभग 200 रुपये अतिरिक्त मांगने की बात सामने आई थी। मामला सामने आते ही उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने तत्काल जांच टीम गठित कर कार्रवाई शुरू कराई।

एसडीएम के निर्देश पर अंचल अधिकारी मेराल, थाना प्रभारी मेराल एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की संयुक्त टीम ने पेट्रोल पंप पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि हुई। रिपोर्ट में पाया गया कि गैलन में डीजल देने के एवज में उपभोक्ताओं से अतिरिक्त 200 रुपये की अवैध वसूली की जा रही थी।

जांच रिपोर्ट मिलने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए पेट्रोल पंप को सील कर दिया। साथ ही संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य पेट्रोल पंप संचालकों में भी हड़कंप मच गया है।

सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने स्पष्ट कहा कि उपभोक्ताओं से अवैध वसूली एवं नियमों के उल्लंघन को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम लोगों के हितों से खिलवाड़ करने वालों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले की जानकारी इंडियन ऑयल के एरिया सेल्स मैनेजर को भी दे दी गई है, ताकि विभागीय स्तर पर भी आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी देवानंद राम, अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी यशवंत नायक, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, थाना प्रभारी मेराल विष्णुकांत सहित संबंधित कर्मचारी एवं पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खेलो इंडिया प्रतियोगिता में एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर थाना प्रभारी ने किया सम्मानित

‘कॉफी विद एसडीएम’ में नर्सिंग कर्मियों से संवाद, समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसा

अपराधियों की गैंग की बड़ी साजिश नाकाम, लूट की योजना बनाते 7 अपराधी हथियारों के साथ धराए

गढ़वा: क्षत्रिय गौरव मंच की ओर से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा और उत्साह से मनी

‘कॉफी विद एसडीएम’ में इस बार मोबाइल दुकानदारों को आमंत्रण, समस्याओं पर होगा सीधा संवाद

पेट्रोल पंपों पर एसडीएम का औचक निरीक्षण, कृत्रिम किल्लत पर सख्त चेतावनी