---Advertisement---

रमना-डंडई मुख्य सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया 13.462 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास

On: May 18, 2026 9:51 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता संवाददाता

रमना (गढ़वा)। रमना से डंडई भाया सोनेहारा मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। सोमवार को विधायक अनंत प्रताप देव ने 13.462 किलोमीटर लंबी सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

विधायक ने निर्माण एजेंसी एवं अभियंताओं को निर्देश देते हुए कहा कि कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद दर्जनों गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। जिला मुख्यालय, रेलवे स्टेशन और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों तक पहुंचना पहले की अपेक्षा काफी आसान हो जाएगा। ग्रामीणों ने भी सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए कहा कि लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा, पूर्व प्रमुख मृत्युंजय कुमार सिंह, मुखिया दुलारी देवी, अनीता देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now