गढ़वा: अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन (ABPA) गढ़वा इकाई द्वारा जनहित एवं स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि आम जनता की सुविधा के लिए मेडिकल सेवाएं नियमित रूप से जारी रहेंगी। संगठन का स्पष्ट मानना है कि मरीजों की सेवा सर्वोपरि है तथा दवा उपलब्धता बाधित नहीं होनी चाहिए।
जिला कोषाध्यक्ष शशि यादव ने कहा कि फार्मासिस्ट केवल दवा विक्रेता नहीं बल्कि समाज सेवा और स्वास्थ्य सुरक्षा की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी परिस्थिति में मरीजों, बुजुर्गों, बच्चों एवं आपातकालीन जरूरतमंद लोगों को दवा और उपचार संबंधी परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
उन्होंने ऑनलाइन दवा बिक्री में बढ़ती अनियमितताओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बिना उचित नियंत्रण व्यवस्था के ऑनलाइन दवा वितरण से नकली एवं अवैध दवाओं का खतरा बढ़ सकता है, जिससे मरीजों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। संगठन सरकार से मांग करता है कि ऑनलाइन दवा बिक्री हेतु सख्त नियम एवं नियंत्रण प्रणाली लागू की जाए तथा प्रत्येक दवा वितरण में पंजीकृत फार्मासिस्ट की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
श्री यादव ने कहा कि ABPA फार्मासिस्टों के अधिकारों की रक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक सुरक्षित और सुलभ दवा पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
अंत में उन्होंने कहा कि —
“दवा भी, सेवा भी, जिम्मेदारी भी — यही है हमारा संकल्प।”
शशि यादव
जिला कोषाध्यक्ष
अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन, गढ़वा










